{"_id":"68556a87ce98e8f705051cc7","slug":"sangeet-sadan-created-a-great-atmosphere-on-its-foundation-day-mandi-news-c-90-1-ssml1025-159833-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संगीत सदन ने स्थापना दिवस पर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संगीत सदन ने स्थापना दिवस पर बांधा समां
विज्ञापन
मंडी। शहर की विख्यात सांस्कृतिक संस्था संगीत सदन ने शुक्रवार को खत्री सभा सभागार में अपना स्थापना दिवस मनाया। मंडवती महोत्सव नाम से आयोजित इस समारोह में सदर मंडी विधानसभा के विधायक अनिल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान ओपी कपूर और खत्री सभा के प्रधान नरेश वैद्य विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे।
संस्था के वरिष्ठ कलाकार सर्वज्ञ शर्मा और सह संचालक ईशा डोगरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सदन के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा। शुभारंभ पर संगीत सदन के प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना, बाल प्रशिक्षुओं ने राग अलंकार की प्रस्तुति दी। प्रशिक्षु छात्रा ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने भ्यागड़ा प्रस्तुत किया।
संस्थान ने सुंदरनगर के मशहूर तबला वादक भगत राम कौंडल को उनके सराहनीय कार्याें के लिए सम्मानित किया। वीर मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संगीत सदन के संचालक उमेश भारद्वाज, साहित्यकार जगदीश कपूर, संगीतज्ञ शुक्ला शर्मा, रूपेश्वरी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद