फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sangat's journey started from Seri Manch, inspiration came here: Mamta Bhardwaj

सेरी मंच से शुरू हुआ संगत का सफर, यहीं मिली प्रेरणा : ममता भारद्वाज

Sun, 10 Mar 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sangat's journey started from Seri Manch, inspiration came here: Mamta Bhardwaj
मंडी की बेटी और ऊना की बहू ने दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर स्टार कलाकार पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी की बेटी और जिला ऊना की बहू ममता भारद्वाज का संगीत का सफर सेरी मंच से शुरू हुआ और अब इसी मंच पर वे बतौर स्टार कलाकार बुलाईं गई हैं। मंडी में परफारमेंस के लिए पहुंची लोक गायिका ममता भारद्वाज ने खास बातचीत में कहा कि सेरी मंच उनके जीवन की सफल का पहला मंच है। यहीं से उन्हें प्रेरणा मिली और उन्होंने अपना संगीत करिअॅर का आगाज किया।

ममता भारद्वाज ने बताया कि उनकी स्व मां इंदिरा देवी का सपना था कि उनकी बेटी एक प्रतिष्ठित गायिका बनें। माता रानी की कृपा से ही सब हुआ है। घर में संगीत का माहौल था, पिता राजेंद्रपाल और माता स्वयं गुनगुनाते थे। उन्हीं से सीखकर अपनी यात्रा शुरू की। 19 वर्ष की उम्र में पहली बार शिवरात्रि के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें एक साथ पांच गीत गाने का मौका दिया गया। यहीं से उनकी जिंदगी में बदलाव हुआ। इसके बाद वायस ऑफ मंडी, सारेगामापा, वॉयस ऑफ पंजाब में रनरअप रहीं। जबकि अनेक मंचों और जागरण में भाग लिया। बताया कि उन्होंने पंजाबी गायक मास्टर सलीम और ऋचा शर्मा को सुन सुन कर जागरण गायन सीखा है। वे मूल रूप मंडी जिला के चैलचौक की रहने वाली हैं और ऊना में उनकी शादी हुई है। ससुराल पक्ष का उन्हें भरपूर स्नेह और सहयोग संगीत के लिए मिलता है। बताया कि जल्द टी सीरिज की ओर से उनके 12 हिंदी गीतों को लांच किया जा रहा है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई पवन देवगण, संगीत गुरु डॉ. बृजलाल भारद्वाज को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed