फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sandol Committee honored for excellent work

Mandi News: उत्कृष्ट कार्य के लिए संदोल समिति सम्मानित

Sun, 17 Nov 2024 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sandol Committee honored for excellent work
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सज्याओ पिपलू में अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला स्तर पर एए वर्ग में पहला पुरस्कार संदोल सहकारी सेवा समिति को दिया गया। ए वर्ग में पहला इनाम मछिंद्रनाथ कृषि सहकारी सेवा, बी वर्ग में पहला इनाम सुंदरनगर की सलापड़ सहकारी सभा को दिया गया। सी वर्ग में पहला इनाम पीहड़ कृषि सहकारी सेवा समिति चौंतड़ा ब्लाॅक को दिया गया।
विज्ञापन

विशेष पुरस्कारों की सूची में सीडी सेवा सहकारी समिति को बैंकिंग के क्षेत्र में सम्मानित किया। सुकेत सिने सेवा सहकारी समिति को बहुउद्देश्यीय काम और बतोहता सेवा सहकारी समिति को सोलर पावर प्लांट के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण और शहरी विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि समितियां सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन और उसके समर्थन मूल्य को बढ़ा रही है। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को ओपीएस दी गई है। सहकारिता के क्षेत्र में लोगों विशेष रूप से युवाओं को आगे ले जाने के लिए धर्मपुर विस क्षेत्र के स्योह में कामन फेसिलिटी सेंटर का काम पांच करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें बांस के उत्पादों पर काम किया जा रहा है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं (मंडी) विक्रमजीत ने कहा कि जिले में वर्तमान में 716 सहकारी संस्थाएं पंजीकृत हैं। इसमें 238 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं, 77 प्राथमिक सहकारी भंडार, 223 दुग्ध उत्पादक सहकारी सभाएं एवं 25 ऋण एवं बचत सहकारी सभाएं गठित हैं। इसके अतिरिक्त एक शहरी सहकारी बैंक तथा 43 बुनकर सहकारी सभाएं हैं। स्थानीय स्कूल की बच्चियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। विधायक ने इन छात्राओं को 5100 रुपये और सीडी साख सहकारी समिति की सदस्यों को भी उनकी प्रस्तुति के लिए 2100 रुपये की राशि देने की घोषणा की।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed