{"_id":"68ea9c4f4c213c257a021a93","slug":"samples-of-gram-flour-laddu-and-son-papdi-were-collected-from-churag-mandi-news-c-90-1-ssml1045-172823-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चुराग से बेसन लड्डू और सोन पापड़ी का सैंपल भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चुराग से बेसन लड्डू और सोन पापड़ी का सैंपल भरा
विज्ञापन
मंडी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार को विभागीय टीम ने चुराग बाजार में निरीक्षण कर एहतियात बेसन लड्डू व सोन पापड़ी का सैंपल भरा। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने चुराग बाजार में निरीक्षण कर बिक रही खाद्य सामग्रियों को लेकर भी जानकारी ली।
इस दौरान एहतियातन बेसन लड्डू व सोन पापड़ी का एक-एक सैंपल भरा। विभागीय टीम रोजाना अलग-अलग बाजारों का निरीक्षण कर त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही है। इसी के साथ बाहरी राज्यों से आ रही मिठाइयों की खेप पर भी नजर रखी जा रही है। उधर, विभागीय सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ता जांच परख कर ही खाद्य सामग्री लें। पैकेट बंद खाद्य सामग्री लेते हुए एक्सपायरी तिथि समेत अन्य जरूरी चीजें जरूर पढ़ें। किसी भी तरह की शंका या शिकायत होने पर विभाग से संपर्क करें।