फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Samples collected from water tanks of 14 institutions in Sundernagar

Mandi News: सुंदरनगर में 14 संस्थानों की पानी की टंकियों से भरे सैंपल

Sat, 23 May 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Samples collected from water tanks of 14 institutions in Sundernagar
जल शक्ति, स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में बताया
विज्ञापन

शहर में पीलिया के 17 मरीज, एक अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में पीलिया के मामलों और सोशल मीडिया अफवाहों के बीच स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग और नगर परिषद ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर स्थिति को नियंत्रण में बताया। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। जल शक्ति विभाग ने 14 शिक्षण संस्थानों की पानी की टंकियों के सैंपल लिए हैं और नियमित सफाई की सलाह दी है। शहर के तीन प्राकृतिक जल स्रोतों के नमूने भी जांच को भेजे गए हैं, जिनके पास चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और वहां का पानी उपयोग न करने की हिदायत दी गई है। एसएमओ डॉ. चमन ठाकुर के अनुसार शहर में 17 सक्रिय पीलिया मरीज हैं, जिनमें एक अस्पताल में भर्ती है, बाकी घर पर इलाजरत हैं। विभागीय टीमें घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। नगर परिषद के सहयोग से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि तीन टीमें पानी के सैंपल एकत्र कर रही हैं और फिलहाल नगर में आपूर्ति किया जा रहा पेयजल सुरक्षित है। लोगों से पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed