{"_id":"68e014635f79de446407bd61","slug":"saiglu-won-the-badminton-dhwal-school-won-the-judo-mandi-news-c-90-1-ssml1025-171901-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैडमिंटन में साईगलू, जूडो में ध्वाल स्कूल बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैडमिंटन में साईगलू, जूडो में ध्वाल स्कूल बने विजेता
विज्ञापन
करसोग में आयोजित अंडर -19 जिला स्तरीय मेजर बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन मंडी बाल
करसोग (मंडी)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में अंडर-19 छात्र वर्ग की जिलास्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में बाल स्कूल मंडी ने सर्वश्रेष्ठ का खिताब हासिल किया। शुक्रवार को संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्यातिथि विधायक दीपराज भंथल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न खंडों से करीब 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। करसोग स्कूल के प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता ने बताया कि बैडमिंटन स्पर्धा में साईगलू स्कूल पहले स्थान पर रहा। बल्ह स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
योग में डॉ. विजय मेमोरियल धर्मपुर विजेता और गलमा स्कूल उपविजेता रहा। बास्केटबाल में सरकाघाट विजेता, बाल स्कूल मंडी उपविजेता रहा। हैंडबाल में प्रथम स्थान एनडीपीएस चौंतड़ा, दूसरा स्थान छात्र स्कूल जोगिंद्रनगर ने हासिल किया। कुश्ती में प्रथम स्थान ध्वाल स्कूल सुंदरनगर जबकि दूसरा स्थान बाल स्कूल सुंदरनगर ने हासिल किया।
जूडो में ध्वाल स्कूल सुंदरनगर विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सवाल ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। हॉकी में बाल स्कूल मंडी प्रथम रहा। बॉक्सिंग में बाल स्कूल सुंदरनगर विजेता और गागल बल्ह ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
000