{"_id":"696fc6453d70462259003f05","slug":"sai-eternal-foundation-provided-rs-20-lakh-aid-to-disaster-victims-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183195-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: साईं इटरनल फाउंडेशन ने आपदा पीड़ितों को दी 20 लाख की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: साईं इटरनल फाउंडेशन ने आपदा पीड़ितों को दी 20 लाख की मदद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बरसात के दौरान आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित स्याठी गांव के बेघर हुए लोगों और सोनखड्ड की बाढ़ से भारी नुकसान झेल रहे धर्मपुर व्यापार मंडल के व्यापारियों के लिए साईं इटरनल फाउंडेशन ने बड़ी राहत दी है। फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार वर्मा ने पीड़ित परिवारों और व्यापारियों को करीब 20 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
साथ ही सर्दी से बचाव के लिए कंबल भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर राजकुमार वर्मा ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फाउंडेशन भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए हर संभव सहायता करता रहेगा। राहत वितरण कार्यक्रम में डीजीएम प्रबंधन भरत ठाकुर और डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, एनसीएईआर के प्रशासक सुभाष ठाकुर, डीपी विजय ठाकुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
....
स्याठी गांव के बेघर परिवारों को राहत
बरसात के कारण स्याठी गांव में कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे उन्हें अस्थायी आश्रयों में रहना पड़ा। फाउंडेशन की ओर से दी गई आर्थिक सहायता और कंबलों से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस सहयोग के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।