फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sadri and half jackets woven together to tell a tale of self-reliance

Mandi News: सदरी, हाफ जैकेट से बुनी आत्मनिर्भरता की दास्तां

Mon, 03 Nov 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sadri and half jackets woven together to tell a tale of self-reliance
सेरी मंच पर सजे हाट बाजार में स्वयं तैयार सामान की बिक्री करती सरोज। संवाद
मंडी। सदर मंडी की बिजणी निवासी सरोज सदरी और हाफ जैकेट तैयार कर खुद के साथ 10 अन्य महिलाओं को स्वावलंबी बना रही हैं। मंडी के सेरी मंच पर शुक्रवार और शनिवार को सजने वाले हाट बाजार के अलावा वह प्रदेश सहित बाहरी राज्यों में लगने वाले सरस मेलों में भी स्टॉल लगाती हैं।
विज्ञापन

तैयार कपड़ों की बिक्री से वह 15-20 हजार रुपये आमदनी कमा रही हैं। इस काम के लिए उसे हमीरपुर सरस मेला में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। टेलरिंग कार्य में निपुण होने के चलते सराेज ने स्वयं सहायता समूह बिजणी की स्थापना के बाद अपने साथ दस अन्य महिलाओं को जोड़ कर घरों में ही सिलाई काम शुरू किया। काम में दक्षता आने पर महिलाओं ने बैंक से 10 हजार रुपये का ऋण लेकर सदरी और हाफ जैकेट का कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन

सदर खंड की ओर से समूह के कार्य को देख कर एक डाक्यूमेंटरी भी तैयार की है। सरोज का कहना है कि सदरी और हाफ जैकेट तैयार करने के लिए वह याक वूल, खादी कपड़े का प्रयोग करती हैं। सरस मेलों और अन्य आयोजनों पर स्टॉल लगा कर इन्हें 500-600 रुपये दाम पर बेचती हैं। शुरू से ही सिलाई का कार्य करने पर उन्हें कोई मुश्किल नहीं आई। आज वह ऑर्डर पर भी सामान तैयार करती हैं। उनका कहना है कि काम करने की शर्म नहीं होती। आज सभी महिलाएं हर माह 15 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed