फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   run for fun compitition

जोगिंद्रनगर के सावन और हमीरपुर की नेहा ने जीती रन फॉर फन प्रतियोगिता

Sun, 26 Mar 2017 10:24 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 26 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
run for fun compitition
सुंदरनगर के राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला में रन फॉर फन प्रतियोगिता का हरि झंडी दिखा शुभारंभ करते सोहन लाल ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान रविवार को रन फॉर फन (क्रास कंट्री) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8.5 किलोमीटर की दौड़ में जोगिंद्रनगर के सावन कुमार ने लगातार दूसरे साल पहला स्थान हासिल किया है। जबकि बिलासपुर के अनिश ने दूसरा, हटगढ़ के रमेश ने तीसरा, दियारगी के नरेंद्रपाल ने चौथा, जोगिंद्रनगर के लक्की ने पांचवां, मंडी के पवन कुमार ने छठा, नागचला के अमन ने सातवां, टिक्करी के गुलशन कुमार ने आठवां, लुणापानी के प्रवीण ने नौंवा, सुंदरनगर के जमान्जय ने दसवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


60 वर्ष से अधिक की उम्र के छात्र निवासी परमाराम चौधरी को क्रास कंट्री में भाग लेने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग की 4.5 किलोमीटर की दौड़ में हमीरपुर की नेहा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। देरडू की नेहा दूसरा, मंजू ने तीसरा, कुल्लू की चिनू ने चौथा स्थान, नेरचौक की पुष्पलता ने पांचवां स्थान, हटगढ़ की तनुजा ने छठा, डीएवी सुंदरनगर की तनू ने सातवां, सुंदरननगर की इशिका ने आठवां और  शशि ने नवां और चांदनी और द्रोमती ने दसवां स्थान हासिल किया। युवकों की अंडर-14 दौड़ में चमन लाल ने पहला, कर्ण ठाकुर ने दूसरा, प्रकाश ठाकुर ने तीसरा, देवी चंद ने चौथा, आदित्य ने पांचवां, राहुल ने छठा, संतोष ने सातवां, सौरभ ने आठवां, अभिषेक ने नवां और अजय कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-14 लड़कियों की दौड़ में तेज कुमारी ने प्रथम स्थान, प्रेरणा ने दूसरा, ज्योति ने तीसरा, कृतिका ने चौथा, पूनम ने पांचवां, रचना के छठा, रिया ने सातवां, आयुषि ने आठवां, प्रगति ने नवां और आकांशी ने दसवां स्थान हासिल किया। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की वैटरन दौड़ में मुंशी ने प्रथम स्थान, अमर सिंह ने दूसरा, विवेक ने तीसरा, ओम प्रकाश ने चौथा, जगदीश ने पांचवां, दीपक ने छठा, नरेश कुमार ने सातवां, जालन ने आठवां, कुलदीप ने नौवां, महेंद्र ने दसवां स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में कनैड की कृष्णा देवी को भागीदारी के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया। समापन समारोह में सीपीएस ने विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। वहीं आम जनमानस की भी मेले में भागीदारी बढ़ती है। उन्होंने खेलों के सफल आयोजन के लिए राज्यस्तरीय मेला कमेटी को बधाई भी दी। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी के चेयरमैन राजीव कुमार के अलावा प्रतियोगिता के आयोजन में डीएसपी संजीव भाटिया, तहसीलदार वेद प्रकाश, थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी समाजसेवी नितिन शर्मा, आरक्षी किशोरी लाल, मनोज कुमार, नेहा सेनी, प्रकाश राव, महेंद्र सैनी, सुरेश चौधरी, बीएस सेन व नरेश कुमार सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed