फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ruckus in city council meeting, ward councilor disappointed with quotation walked out

Mandi News: नगर परिषद की बैठक में हंगामा, कुटेशन से निराश वार्ड पार्षद ने किया वाकआउट

Tue, 13 Feb 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in city council meeting, ward councilor disappointed with quotation walked out
चंबा। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को हुई नगर परिषद की बैठक हंगामेदार रही। एक तरफ जहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विकास कार्य न होने से नाराज दिखे तो वहीं शहर में लगने वाले पोल और लाइटों की खरीद के लिए कुटेशन प्रदेश के अन्य जिला से आने पर कसाकड़ा वार्ड पार्षद ने जनरल हाउस से वाकआउट कर दिया। बहरहाल बैठक में शहर में विकास कार्य शुरू होने का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। तमाम चर्चाओं के बाद भी बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। वहीं, दूसरी तरफ अब कांग्रेस समर्थित पार्षद अंदर खाते निराश हैं और इस मामले को लेकर नगर परिषद चंबा के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा की ओर से माह में जनरल हाउस का आयोजन किया जाता है। बैठक में शहर में विकास कार्याें का खाका तैयार किया जाता है और टेंडर प्रक्रिया के बाद इन कार्याें को शुरू किया जाता है। मगर पिछले एक साल से शहर में टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इस कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। ऐसे में विभिन्न वार्डाें के पार्षद भी नगर परिषद की कार्यप्रणाली से खुश नहीं है। बहरहाल, शहर में ठप पड़े विकास कार्याें के शुरू का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
कसाकड़ा वार्ड पार्षद देविंद्र शर्मा का कहना है कि पिछले करीब एक साल से टेंडर प्रक्रिया लटकी हुई है। कहा कि वर्तमान में जो कुटेशन पोल और लाइटों की खरीद के लिए हाउस में प्रस्तुत की गई है वो ऊना जिला के ठेकेदार की ओर से प्रस्तुत की है। जिले का कोई भी व्यक्ति इसमें नहीं है। इसके अलावा जो टेंडर लगाए गए, उनके प्रसार प्रचार में भी नगर परिषद ने ढील बरती है।
विज्ञापन

इनसेट
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने माना कि जब वे मीटिंग में थे तो पार्षद ने काम न होने को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वे जरूरी कार्य के चलते बैठक से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed