फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Royal Delicious 1800 and Spur variety apple sold for 2200, The fragrance of Karsog's apple is smelling across the country, the gardeners are rich at a good rate

रॉयल डिलिशियस 1800 और स्पर वैरायटी का सेब 2200 में बिका

Wed, 21 Jul 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Royal Delicious 1800 and Spur variety apple sold for 2200, The fragrance of Karsog's apple is smelling across the country, the gardeners are rich at a good rate
करसोग की चुराग सब्जी मंडी में पहुंचा सेब और बागवान गाड़ी को बाहरी राज्यों के लिए लोड करवाते हुए - फोटो : Mandi
करसोग(मंडी)। करसोग में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां से सेब बाहरी राज्यों की बड़ी-बड़ी मंडियों में भेजा जा रहा है। ऐसे में देशभर में करसोग के सेब की खुशबू महकने लगी है। हालांकि उपमंडल के अधिकतर क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने सेब को गहरे जख्म दिए हैं लेकिन इसके बाद भी बागवानों को सेब की अच्छी कीमत मिल रही है। बुधवार को चुराग सब्जी मंडी में 2 हजार के करीब पेटियां पहुंची। बागवान स्पर सहित रॉयल डिलिशियस सेब बेचने के लिए लाए थे। दोपहर को शुरू हुई बोली के साथ बागवानों के चेहरे भी खिल गए। चुराग मंडी में परंपरागत रॉयल डिलिशियस 1800 रुपये और स्पर वैरायटी का सेब 2200 रुपये पेटी बिका। करसोग में तीन बार हुई ओलावृष्टि के हिसाब से सेब का यह भाव काफी अच्छा बताया जा रहा है। उपमंडल में हजारों बागवान सेब कारोबार से जुड़े हैं। देशभर में लगातार बढ़ रही सेब की मांग को देखते हुए करसोग में हर साल सेब का एरिया भी बढ़ रहा है। बागवान अब नई-नई किस्मों के पौधे लगा रहे हैं। जिससे लोगों ने अपने लिए समृद्धि के द्वार खोले हैं।
विज्ञापन

सेब उत्पादन 7.50 लाख पेटियां रहने का अनुमान
इस बार सर्दियों के मौसम में सामान्य से कम हुई बारिश और बर्फबारी की वजह से सेब के लिए जरूरी चिलिंग ऑवर्स पूरे नहीं हो पाए। जिस कारण करसोग में इस बार सेब उत्पादन 7.50 लाख पेटियां रहने का अनुमान है। बता दें कि पिछले साल मौसम और कोरोना के कारण सेब कारोबार प्रभावित हुआ था। लेकिन इस बार सेब को मंडियों तक पहुंचाने में कोई खास दिक्कत नहीं आ रही है। करसोग में पिछले साल 8 लाख पेटी सेब उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन

करसोग का सेब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, मद्रास, बंगलूरू सहित देश के हर महानगर में धूम मचा रहा है। चुराग सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके बाद भी चुराग मंडी में बागवानों को सेब के अच्छे रेट मिल रहे हैं। रॉयल डिलिशियस 1800 रुपये और स्पर किस्म का सेब 2200 रुपये तक बिका। ओले से जख्मी हुआ सेब भी एक हजार से 1200 रुपये पेटी बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हेमराज ठाकुर, आढ़ती सब्जी मंडी चुराग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed