फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rotary Club honored 13 teachers

Mandi News: रोटरी क्लब ने सम्मानित किए 13 शिक्षक

Mon, 09 Sep 2024 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Sep 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club honored 13 teachers
मंडी। रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी की ओर से सोमवार को डाइट मंडी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए सामाजिक कार्यों में रुचि और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 13 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डाइट प्रधानाचार्य नरेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक आम इंसान को शिक्षा देकर उच्च पदों पर पहुंचाते हैं और उनके जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। क्लब के प्रधान प्रो. अनुपमा सिंह और सदस्य मल्लिका नामधारी ने रोटरी फाउंडेशन और रोटरी क्लब बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडी शहर के दो प्रमुख व्यक्तियों मनोहर लाल और अनिल शर्मा को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पूनम शर्मा, बनिता, वीना ठाकुर, रजनी शर्मा, दीपा कुमारी, मीनाक्षी, प्रीति, रुक्मणि, प्रभा देवी, सरिता शर्मा, मंजीत सिंह, सुनील कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटेरियन चार्टर प्रेजिडेंट मुनीश सूद, सीमा शर्मा, अनुराधा सूद, सुरेश गुप्ता व सुमन गुप्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed