फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roop Singh elected SMAC Chief.

Mandi News: बरसात से पहले धर्मपुर प्रशासन अलर्ट

Tue, 23 Jun 2026 05:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:11 AM IST
विज्ञापन
Roop Singh elected SMAC Chief.
संवेदनशील क्षेत्रों के व्यापारियों और वाहन संचालकों को नोटिस
विज्ञापन

पिछले साल की तबाही से लिया जा रहा सबक
बस स्टैंड धर्मपुर, सोनखड्ड और भ्रैंड नाला क्षेत्र में बरती जा रही एहतियात
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मानसून सीजन को देखते हुए उपमंडल प्रशासन धर्मपुर ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले वर्ष आई बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बस स्टैंड धर्मपुर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में कारोबार करने वाले व्यापारियों, वाहन संचालकों और टैक्सी यूनियनों को अग्रिम चेतावनी जारी की है।
धर्मपुर के एसडीएम जोगिंद्र पटियाल के निर्देश पर बस स्टैंड धर्मपुर में खड़ी रहने वाली बसों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, टैक्सी यूनियन को वैकल्पिक स्थानों से संचालन करने और बस स्टैंड धर्मपुर, सोनखड्ड और भ्रैंड नाला के आसपास कारोबार करने वाले व्यापारियों को बरसात के दौरान अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान धर्मपुर क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ था। बस स्टैंड धर्मपुर के समीप आई बाढ़ में करीब 20 एचआरटीसी और निजी बसें बह गई थीं जबकि लगभग एक दर्जन निजी वाहन भी पानी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। नालों और खड्डों के किनारे स्थित कई दुकानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा था। कारोबारियों का लाखों रुपये का सामान पानी में बह गया था।
विज्ञापन

एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संबंधित विभागों, व्यापारियों और वाहन संचालकों को समय रहते सतर्क किया जा रहा है। कहा कि समय पर सावधानी बरतने से बरसात के दौरान होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed