फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rocks fell near Devta Dhank, Ghatasani-Barot highway remained closed for 16 hours

देवता ढांक के पास गिरी चट्टानें, 16 घंटे बंद रहा घटासनी-बरोट राजमार्ग

Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rocks fell near Devta Dhank, Ghatasani-Barot highway remained closed for 16 hours
मंडी के पधर के तहत देवता ढांक के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने से बंद घटासनी-बरोट राजमार्ग। - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। जिला मंडी की चौहारघाटी और कांगड़ा जिला के छोटा, बड़ा भंगाल क्षेत्र को जोड़ने वाला घटासनी-बरोट राजमार्ग साफ मौसम पहाड़ी दरकने से करीब 16 घंटे से अधिक समय तक यातायात के लिए बाधित रहा।
विज्ञापन

इतने लंबे समय तक यातायात ठप रहने से मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों की तादाद में वाहन फंस गए। निजी और निगम की भी छह बसें फंसी रहीं। रात्रि के समय मार्ग बंद होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे देवता ढांक के समीप पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें गिर गईं।
विज्ञापन

इससे मार्ग बंद हो गया। मार्ग को लगभग 16 घंटे बाद बुधवार सुबह बारह बजे यातायात के लिए बहाल किया जा सका। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई। रात को मार्ग के बंद होने से लोक निर्माण विभाग इसे बहाल करने का प्रयास नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। साथ लगते वैकल्पिक (पगडंडी) पथरीले रास्ते से होकर यात्री एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचे। जहां से किराए पर टैक्सी हायर कर अपने अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
...
निगम की छह बसें फंसी
आधा दर्जन बसें (एचआरटीसी और निजी) भी फंसी रही। बुधवार सुबह भी यात्रियों को पैदल सफर तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। विभागीय कनिष्ठ अभियंता भगत सिंह यादव ने कहा कि मार्ग में कटिंग और टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार देर शाम को देवता ढांक के समीप पहाड़ी से अचानक भारी भरकम चट्टानें गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

...
देवता ढांक के पास अचानक चट्टानें गिरने की घटना सामने आई है। ऐसे में यहां पर एहतियात के तौर पर चेतावनी के लिए सड़क के दोनों किनारों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। वाहन चालक खतरनाक बने इस प्वाइंट से गुजरते बार सावधानी बरतें। विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है।
-वीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि उपमंडल झटिंगरी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed