{"_id":"69c91ea1f40bc553a808c40d","slug":"roadside-security-wall-to-be-built-in-roparu-anil-sharma-mandi-news-c-90-1-mnd1001-190926-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ू में सड़क किनारे लगेगी सुरक्षा दीवार : अनिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ू में सड़क किनारे लगेगी सुरक्षा दीवार : अनिल शर्मा
विज्ञापन
विधायक ने दौरा कर भूस्खलन वाली साइट का लिया जायजा
नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। सदर के विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि कोटली की ग्राम पंचायत सुराड़ी के रोपड़ू गांव में मौसम ठीक होने पर ही पहाड़ी की कटिंग होगी। नेशनल हाईवे का कार्य करने वाली कंपनी के अधिकारियों को कटिंग का कार्य दोबारा शुरू करने से पहले सड़क किनारे सुरक्षा के लिए दीवार लगानी होगी ताकि रोपड़ू गांव को किसी प्रकार का खतरा पैदा न हो सके। स्थानीय लोगों का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कंपनी से भी करवाई जाएगी। विधायक अनिल शर्मा ने पंचायत में पहुंच कर प्रभावितों का दुख दर्द जाना। प्रभावितों ने विधायक को बताया कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण उन लोगों की नींद उड़ चुकी है। रात दिन हादसे का खौफ सताता रहता है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त स्थानीय निवासी प्रकाश चंद ने कहा कि नेशनल हाईवे का कार्य करने वाली कंपनी ने हमारे घर के ऊपर ही एक बहुत बड़ा कल्वर्ट पाइप का सोर्स बढ़ा दिया है जबकि उससे पहले एक किलोमीटर तक कहीं भी कल्वर्ट पाइप नहीं छोड़ा है। पहले एक दो स्थानों पर कल्वर्ट पाइप थे, उन्हें भी अब बंद कर दिया है और बारिश का पानी हमारे घर के ऊपर ही फेंक दिया गया है। इससे हमारे घरों को खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी रीता देवी ने कहा कि इस भूस्खलन में हम लोगों की दो गोशालाएं चपेट में आई हैं, उनका भी हर्जाना हमें मिलना चाहिए। विधायक अनिल शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके नुकसान का हर्जाना मिलेगा। कंपनी के अधिकारियों को पहले ही आदेश दे दिए हैं। इस स्थान पर रिटेनिंग वॉल खड़ी कर दी जाएगी।