फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roads have trapped villagers, and department officials are also silent.

Mandi News: सड़कों ने कैद किए ग्रामीण, विभाग-अधिकारी भी खामोश

Sun, 21 Sep 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Roads have trapped villagers, and department officials are also silent.
संधोल बसे अड्डे में बिना डीजल खड़ी निगम की बसें।   स्त्रोत जागरूक पाठक
संधोल (मंडी)। जिला और उपमंडल मुख्यालय से कटे संधोल क्षेत्र के बाशिंदे घरों में कैद होकर रह गए हैं। अधिकतर सड़कों के बंद होने से परिवहन की सेवा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जरूरी होने पर अगर कहीं जाना है तो पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। सब डिपो धर्मपुर में चार बसें हैं जाे डीजल न होने के कारण शोपीस बनी हुई हैं। हालांकि हमीरपुर और पालमपुर की ओर से संधोल तक बसें आ रही हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी बस नहीं जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

विभाग और अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जब तक सड़कें बहाल नहीं होतीं, तब तक वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रहेगी। यहां से संचालित होने वाले दर्जनों रूट पिछले एक हफ्ते से ठप पड़े हैं। धर्मपुर और सरकाघाट की ओर जाने वाली बसें पूरी तरह बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग हर दिन घंटों तक पैदल सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग बस सुविधा के अभाव में भटक रहे हैं, लेकिन विभागीय तंत्र मौन है। संधोल सब डिपो नाममात्र ही है। यहां न अतिरिक्त बस, न मेकेनिक, न बुकिंग काउंटर है। स्टाफ के नाम पर एक कर्मचारी सेवा दे रहा है।
.....
डीजल न होने के कारण बसें नहीं चलाई जा रही हैं। समस्या बारे उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है और सोमवार तक बस सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
-मेहर चंद, क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक सरकाघाट
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed