फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roads blocked, Khunachi residents unable to take Khoud to hospital

Mandi News: रास्ते बंद, खोउद को अस्पताल नहींले जा सके खुनाची के बाशिंदे

Sat, 24 Jan 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Roads blocked, Khunachi residents unable to take Khoud to hospital
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी उपमंडल की पंचायत घाट में बीते शुक्रवार देर शाम बहन के घर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग की बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। भारी बर्फबारी के कारण पुलिस और परिजन देर रात तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। स्थानीय ग्रामीणों ने पूरी रात शव की निगरानी कर मानवता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खोउद राम शुक्रवार शाम अपनी बहन के घर जोगनी धार जा रहे थे। खुनाची में बर्फ में पैर फिसलने से वह लगभग 300 मीटर नीचे नाले में जा गिरे। कुछ समय बाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हें देखा तो उस वक्त उनकी सांस चल रही थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया और हर संभव प्रयास कर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन शुक्रवार रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के कारण रास्ते पूरी तरह बंद थे, जिससे उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। खुनाची गांव के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण परिजन भी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए। शनिवार को भी लगातार बर्फबारी के चलते न तो पुलिस मौके पर पहुंच पाई और न ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका। इस कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उधर, हिमाचल प्रदेश निजी विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह ने खोउद राम के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed