फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roads blocked due to snowfall, six villages cut off from Saraj

Mandi News: बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध, सराज से कटे छह गांव

Wed, 25 Dec 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Roads blocked due to snowfall, six villages cut off from Saraj
ताजा बर्फबारी के बाद जंजैहली का सुंदर नजारा।स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
गोहर/थुनाग (मंडी)। सराज में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को भी सराज में बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिकारी देवी में लगभग 30 सेंटीमीटर जबकि तुंगासीगढ़ और शैटाधार में 20 से 25 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की सूचना है। बर्फबारी से उपमंडल के अधिकांश संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। इससे गाड़ागुशैण, छतरी, चेत, कुलथनी, कलहणी और शिवा कुठेड़ का संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

सराज की 25 पंचायतों की लगभग 35 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाली छड़ी खड्ड-शैटाधार उठाऊ पेयजल योजना की मेन राइजिंग पाइप घाटगलू-थनूटा में टूट गई है। इससे शैटाधार में बने 15 लाख लीटर की क्षमता वाले स्टोर टैंक तक पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। जलशक्ति विभाग पाइपों को जोड़ने में जुट गया है।
विज्ञापन

स्टोर टैंक में सोमवार सुबह तक पांच लाख लीटर पानी बचा था, जो लगातार घटता जा रहा है। इससे 25 पंचायतों में पेयजल संकट गहरा सकता है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता संदीपकांत शर्मा ने बताया कि प्रभावित पंचायतों में पुरानी पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति की जा रही है। घाटगलू-थनूटा में क्षतिग्रस्त पाइप को जोड़ने का काम युद्धस्तर पर जारी है। जमे हुए पाइप खोले जा रहे हैं। एक-दो दिनों के भीतर राइजिंग पाइप को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 सड़कें खोलीं
बर्फबारी की वजह से सराज लोक निर्माण मंडल कार्यालय जंजैहली के अंतर्गत 21 सड़कें बंद हो गई थीं। इससे क्षेत्र में यातायात बाधित रहा। अधिकांश रूटों पर बसें नहीं चलीं। लोक निर्माण विभाग ने 13 सड़कें बहाल कर दी जबकि आठ मार्ग अभी भी अवरुद्ध हैं। इनमें जंजैहली-रायगढ़-शिकारी अभी मात्र 5 किलोमीटर बहाल हो पाया है। जंजैहली-मगरूगला-छतरी सड़क 10 किलोमीटर तक बहाल कर दी। लंबाथाच से शिल्हीबागी मार्ग लगभग 25 किलोमीटर तक बहाल किया है। अधिशासी अभियंता रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि मार्ग बहाल करने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगी हुई हैं जबकि 6 प्राइवेट जेसीबी मशीनें किराये पर लेकर सड़क सुविधा बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

किसानी-बागबानी को राहत
सीजन की पहली बर्फबारी किसानों-बागवानों के लिए सौगात बनकर आई है। बर्फबारी से लोगों ने सूखे से राहत महसूस की है। किसानों-बागवानों ने आशा जताई है कि बारिश और बर्फबारी से आने वाले समय में सेब, आलू, मटर की अच्छी फसल होगी। निचले क्षेत्र में हल्की बारिश से किसानों ने मटर और गेहूं की बिजाई शुरू कर दी है।


बर्फबारी से इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजीवन प्रभावित हुआ है इसे सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उपमंडल के लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
-रमेश कुमार, एसडीएम थुनाग
..............

अतुल दीक्षित।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed