{"_id":"6a8c8e929196cf9c920229b9","slug":"roads-and-retaining-walls-to-be-repaired-in-eight-wards-mandi-news-c-90-1-mnd1027-210317-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आठ वार्डों में दुरुस्त होंगे रास्ते और सुरक्षा दीवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आठ वार्डों में दुरुस्त होंगे रास्ते और सुरक्षा दीवारें
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी क्षेत्र के आठ वार्डों में बुनियादी समस्याओं के समाधान और क्षति सुधार के लिए 29.13 लाख रुपये के 32 विकास कार्यों के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
दरअसल, यह बजट नगर निगम के पिछले कार्यकाल में ही मंजूर हो गया था लेकिन ठेकेदारों की गैर मौजूदगी के कारण आवंटित न होने की वजह से ये सभी कार्य ठप रहे। इसमें पिछली बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, नालियों और सुरक्षा दीवारों की मरम्मत की जाएगी। बजट आवंटन के तहत खलियार में दो कार्यों के लिए 1.65 लाख रुपये, नेला में पांच कार्यों के लिए 3.88 लाख और सन्यारड़ में चार कार्यों के लिए 5.11 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। तल्याहड़ में सबसे अधिक 7 कार्यों पर 7.78 लाख का बजट खर्च होगा। पैलेस कॉलोनी दो में एक कार्य के लिए 46,936, सुहड़ा मोहल्ला में आठ कार्यों के लिए 7.45 लाख रुपये खर्च होंगे। समखेतर में एक कार्य के लिए 62,329 तथा वार्ड नं. 13 थनेहड़ा सर्किट हाउस व थनेहड़ा में तीन कार्यों के लिए 2.17 लाख की राशि तय की गई है।
पिछले हाउस में मंजूर हुए कार्य जो अवार्ड नहीं हो पाए थे, उनके लिए पुन: टेंडर प्रक्रिया में डाला गया है। टेंडर अवार्ड होते ही इन विकास कार्यों को दो माह की अवधि में पूर्ण करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
डाॅ. मदन कुमार, आयुक्त नगर निगम मंडी