फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   road clear

छह घंटे बाद शिमला-करसोग मुख्य मार्ग बहाल

Wed, 24 Aug 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
road clear
करसोग (मंडी)। करसोग में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां पिछले कई घंटों से जारी बारिश की वजह से शिमला-करसोग मुख्य मार्ग करीब छह घंटे अवरुद्ध रहा। राजधानी से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पांच से छह जगह पर भूस्खलन हुआ। इस कारण शिमला-करसोग सड़क पर बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे से वाहनों की आवाजाही बंद रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने तुरंत प्रभाव से जेसीबी भेज दी थी, लेकिन कई जगह पर हुए भूस्खलन की वजह से विभाग को भी सड़क पर आए मलबे और पत्थरों को हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उपमंडल के तहत तत्तापानी से शाकरा सड़क भी भूस्खलन से अवरुद्ध है। इसी तरह से करसोग में छह संपर्क मार्ग भूस्खलन के बाद बंद पड़े हैं। करसोग में बारिश का सिलसिला अभी जारी है। ऐसे में उपमंडल में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग करसोग के अधिशाषी अभियंता अरविंद भारद्वाज ने बताया कि लगातार बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। शिमला-करसोग मुख्य मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था जिसे प्राथमिकता के आधार पर वाहनों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की वजह से अभी छह संपर्क सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार बारिश से कई जगहों पर अभी भी भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed