फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road built in wildlife sanctuary, seven officers including RO chargesheeted

Mandi News: वन्य जीव अभ्यारण्य में बना दी सड़क, आरओ समेत सात अधिकारी चार्जशीट

Sat, 11 Jan 2025 04:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 11 Jan 2025 04:15 PM IST
विज्ञापन
Road built in wildlife sanctuary, seven officers including RO chargesheeted
सेंक्चुरी एरिया में निकाली गई सड़क। स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : अचलगंज-पुरवा मार्ग पर भंगियाखेड़ा गांव में जयशंकर यादव के घर में घुसा ट्रक।
थुनाग (मंडी)। शिकारी देवी वन्य जीव अभ्यारण्य में अनाधिकृत तरीके से सड़क निर्माण के मामले में सात अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है। इन अधिकारियों में वन्य प्राणी विभाग के आरओ, बीओ, गार्ड और पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की अवहेलना करते हुए सेंक्चुअरी एरिया में सड़क निकाली। इससे क्षेत्र की जैव विविधता प्रभावित हुई। मामले की जांच के लिए सरकार ने डीएफओ नाचन को जिम्मेदारी सौंपी है। इस सड़क का निर्माण 1990 के दशक में कच्ची सड़क के रूप में हुआ था।
विज्ञापन

इसे बाद लोक निर्माण विभाग ने इसे चौड़ा किया और शिकारी देवी तक बस योग्य बनाया। रायगढ़ से शिकारी छह किलोमीटर और देवीदहड़ की तरफ से भी लगभग आठ किलोमीटर सड़क अनाधिकृत रूप से बन गई है। वन्य जीव अभ्यारण्य में सड़क निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति नहीं ली गई। सूत्रों के अनुसार सड़क निर्माण में शामिल ठेकेदार पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने राजनीतिज्ञों के दबाव में रायगढ़ से शिकारी देवी सड़क पर बैरियर लगाए। यहां आने वाले वाहनों से गैर कानूनी तरीके से 30 रुपये से लेकर दो सौ रुपये की पर्ची भी काटी गई। पर्ची काटने का यह सिलसिला सितंबर 2024 तक चला। इससे कई वाहन बिना अनुमति सेंक्चुअरी एरिया में प्रवेश करते रहे।
वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत डीएफओ को वाहनों की संख्या नियंत्रित करने का अधिकार है, कम से कम संख्या में वाहन सेंक्चुरी एरिया में जा सकें। मगर प्रशासन ने इसे राजस्व का स्रोत बना लिया और पर्ची काटकर बेरोकटोक वाहनों को जाने की अनुमति दी।
यह सब प्रशासन की देखरेख में हुआ है इसलिए इस पूरे प्रकरण में प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शिकारी देवी मंदिर परिसर के पास अनाधिकृत अस्थायी हेलिपैड बनाने का मामला भी सामने आया है, जबकि सेंचुरी एरिया को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। प्रशासन की भूमिका की भी जांच चल रही है।
इसके अलावा मंदिर परिसर के पास बड़े पैमाने पर अनाधिकृत निर्माण हुआ है, जबकि मंदिर के नाम मात्र 19 बिस्वा भूमि है। मंदिर प्रबंधन कमेटी ने अस्थायी दुकानों की अनुमति दी और उनसे किराया भी वसूला।
वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र में सड़क निकालने पर वन्य प्राणी विभाग व लोकनिर्माण विभाग के सात अधिकारियों व कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। जांच की जा रही है। इन अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।


-एसके कश्यप, डीएफओ नाचन।

सेंक्चुरी एरिया में निकाली गई सड़क। स्त्रोत- जागरूक पाठक

सेंक्चुरी एरिया में निकाली गई सड़क। स्त्रोत- जागरूक पाठक- फोटो : अचलगंज-पुरवा मार्ग पर भंगियाखेड़ा गांव में जयशंकर यादव के घर में घुसा ट्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed