फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   RK School stood first in vocal song, group song and dance.

Mandi News: स्वर गीत, समूह गीत और नृत्य में आरके स्कूल पहला स्थान पर

Sat, 12 Sep 2026 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
RK School stood first in vocal song, group song and dance.
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थौना में आयोजित अंडर-14 खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आरके इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरके इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का लोहा मनवाते हुए स्वर गीत, समूह गीत और नृत्य स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा, एकांकी नाटक में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। चेयरमैन रमेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य एसके शर्मा एवं उपप्रधानाचार्या सुमन शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की लगन और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed