फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Risky dip in Beas to get relief from heat

Mandi News: गर्मी से राहत पाने के लिए ब्यास में जोखिम की डुबकी

Sun, 02 Jun 2024 07:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 02 Jun 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Risky dip in Beas to get relief from heat
मंडी शहर में बह रही ब्यास नदी में गर्मी की पतिश शांत करने नदी में उतरे पर्यटक। संवाद
मंडी। भारी गर्मी से राहत पाने के लिए आजकल लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर, पेड़ों की छाया व घरों में दुबके हुए हैं। वहीं, पर्यटक और स्थानीय लोग नदी-नालों व खड्डों के ठंडे पानी में उतर कर राहत पा रहे हैं। मंडी शहर में बह रही ब्यास नदी और सुकेती खड्ड में रोजाना दिन के समय बच्चे, युवा और पर्यटक जान जोखिम में डाल कर गहरे पानी में डुबकियां लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में कई बार ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने से कई हादसों में लोगों की जान गई है, लेकिन फिर भी हादसों से सबक न लेते हुए लोग हादसों को बुलावा दे रहे हैं। लोगों को नदी, नालों व खड्डों में न उतरने और जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन व पन विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा जगह जगह सूचना पट्ट लगाए गए हैं, लेकिन लोग इन्हें नजरअंदाज कर बड़ी घटना को बुलावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी व परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों का एक ही जवाब मिल रहा है कि वह सभी लोगों की सुरक्षा का जिम्मा नहीं ले सकते, जागरूकता के लिए सूचना पट्ट लगाए हुए हैं। सूबे में आजकल पारा बढ़ने से प्रदेश भर में भारी गर्मी होने से लू चल रही है। पहाड़ों पर बर्फ व ग्लेशियर भी तेजी से पिघल रहे हैं। इसके कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यास नदी पर पंडोह बांध और उहल नदी पर बने जलाशयों में जल स्तर बढ़ने पर पानी छोड़ा जा रहा है। अधिक पानी छोड़ने की पूर्व सूचना तो दी जा रही है, लेकिन इससे अनजान लोग नदी में नहाते हुए अपनी जान से हाथ धो सकते हैं। वर्ष 2014 में भी हैदराबाद के एक निजी कॉलेज के 26 प्रशिक्षुओं ने नदी में उतर का जान गंवाई थी।

उधर, एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस प्रशासन को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे। नदी किनारे जगह जगह जागरूकता के लिए सूचना पट्ट लगाए गए हैं। लोगों को भी सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed