{"_id":"620fcd8160a96501cb73393f","slug":"reward-will-be-given-for-taking-the-injured-in-the-accident-to-the-hospital-mandi-news-sml400030425","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
मंडी। सड़क दुर्घटनाओं में घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को गुड स्मारिटन योजना के तहत पांच हजार की राशि इनाम में दी जाएगी। साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। योजना के तहत घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले को यह पुरस्कार दिया जाता है।
सड़क हादसों और आपातकालीन स्थिति के दौरान लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहते हैं। तुरंत उपचार न मिलने पर प्रभावितों को जान गंवानी पड़ती है। अगर समय पर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बच सकती है। इसी के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।
अगर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाए तो वहां मौजूद पुलिस और चिकित्सक उसका नाम-पता और मोबाइल नंबर सहित मदद करने का पूरा कार्ड रखेंगे। अगर मदद करने वालों की संख्या ज्यादा रहती है तो उनके पुरस्कार की राशि बराबर बांटी जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गुड स्मारिटन योजना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को सरकार की ओर से पांच हजार रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। संवाद