फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   rewalser chc doctor suspend

घायलों के इलाज में लापरवाही बरतने पर डॉक्टर निलंबित

Wed, 10 Aug 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 10 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

रिवालसर के हवाणी गलू में मंगलवार को कार दुर्घटना में घायल मरीजों को रिवालसर अस्पताल में प्राथमिक उपचार न मिलने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन जारी रखा। गुस्साए लोगों ने हादसे में जान गंवाने वाली महिला सुमन के शव को रिवालसर अस्पताल के प्रांगण में जलाने का प्रयास किया। इसके लिए लोग जीप में लकड़ी लाद कर लाए थे, लेकिन वहां तैनात पुलिस बल ने लोगों को अस्पताल के प्रांगण में शव जलाने नहीं दिया। उसके बाद क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सुबह नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक ऊना-रिवालसर-मंडी मार्ग का चक्का जाम किया। इस दौरान भीड़ ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का पुतला भी जलाया।

विज्ञापन


लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सीएचसी रिवालसर में तैनात डा. सताक्षी शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अन्य अस्पताल स्टाफ का तबादला मंडी के लिए कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी रिवालसर में डा. दुष्यंत व डा. पंकज कश्यप को अस्थाई तौर पर तैनात किया है। बुधवार को दोपहर बाद मांगे पूरी के होने के बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन


रिवालसर व्यापार मंडल ने बाजार बंद करवा कर चक्का जाम को समर्थन दिया। रिवालसर अस्पताल में स्थाई तौर पर डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर भारी संख्या में एकत्रित भीड़ ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग, मंत्री कौल सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक प्रकाश चौधरी के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम के दौरान एक महिला के सिर पर बांस का डंडा गिरने से वह घायल हो गई जिसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर डा. मदन कुमार ने बेकाबू भीड़ से बातचीत कर सड़क जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों को 24 घंटे अस्पताल में चिकित्सा सुविधा देने का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन की ओर से कार दुर्घटना में मारी गई सुमन पत्नी घनश्याम गांव गुदाहण के परिजनों को 4 लाख रुपये देने का ऐलान भी प्रशासन ने किया है।

एसडीएम डा. मदन कुमार ने लापरवाह अस्पताल स्टाफ के खिलाफ जांच के निर्देश भी जारी कर दिए है। रिवालसर में सुबह से ही हिंसक घटना रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। यही नहीं मौके पर एएसपी कुलभूषण वर्मा, थाना प्रभारी बल्ह संजीव सूद, तहसीलदार बल्ह जयगोपाल मौजूद थे।


सीएचसी रिवालसर में तैनात डा. सताक्षी को निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल में अस्थाई तौर पर 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती की गई है। अस्पताल के अन्य स्टाफ को मंडी अस्पताल में स्थानांतरित कर मामले की विभागीय जांच की जा रही है।
-डा. डीआर शर्मा, सीएमओ मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed