फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rewalsar's Baisakhi fair begins with Jaleb

जलेब निकाल रिवालसर के बैसाखी मेले काआगाज

Wed, 13 Apr 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rewalsar's Baisakhi fair begins with Jaleb
रिवालसर में बैसाखी मेला के शुभारंभ पर निकाली गई जलेब देवी देवताओं के साथ शिकरत करते देवलु व स्थान - फोटो : Mandi
रिवालसर (मंडी)। बैसाखी के उपलक्ष्य पर बुधवार को धर्म त्रिवेणी नगरी रिवालसर में चार दिवसीय ऐतिहासिक बैसाखी मेले का बुधवार को आगाज हुआ। पारंपरिक जलेब निकाल मेले का बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बाबा धज्जाधारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद विधायक जलेब में शामिल हुए। झील परिसर की परिक्रमा करते हुए बस स्टैंड, अस्पताल मार्ग, स्थानीय बाजार होते हुए वापस मंदिर लौटे। इसके बाद बैसाखी मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी ऐतिहासिक धरोहर हैं। इन्हें संजोए रखना सभी का कर्तव्य है। इससे पहले निकाली जलेब में गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से झांकी और ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने झील परिसर और स्थानीय बाजार में दुकानों को सजाया गया। इसका विधायक ने अवलोकन किया। जलेब में करीब 20 देवी देवताओं ने शिरकत की। इनमें देवता माहूंनाग लेहड़ा, नैणा माता गदवाहण, जालपा माता समेत अन्य देवी-देवता मौजूद रहे। इस अवसर पर बल्ह भाजपा मंडलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, उपाध्यक्ष ढमेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष गीतानंद सोनी, पंचायतों और विभागीय अधिकारियों समेत लोग मौजूद रहे। वीरवार को संक्रांत के अवसर पर रिवासलार झील में हजारों लोगों द्वारा पवित्र डुबकी लगाई जाएगी। ग्रहों की शांति के लिए हवन-पाठ और तुलादान किया जाएगा। मेले का आयोजन 16 अप्रैल तक किया जाएगा।

बैसाखी मेला रिवालसर के शुभारंभ पर निकाली गइ्र जलेब  संवाद

बैसाखी मेला रिवालसर के शुभारंभ पर निकाली गइ्र जलेब संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed