फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Revised schedule of Under-14 district level sports competitions released

Mandi News: अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का संशोधित शेड्यूल जारी

Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Revised schedule of Under-14 district level sports competitions released
सुंदरनगर में 23 से 26 सितंबर तक होंगी छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

19 से 21 सितंबर तक रिवालसर में होंगे छात्राओं के खेल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी ने अंडर-14 छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सितंबर और अक्तूबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। 19 से 21 सितंबर तक अंडर-14 छात्राओं की माइनर गेम्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में होगी। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 23 से 24 सितंबर तक अंडर-14 छात्रों की मेजर गेम्स तथा 25 से 26 सितंबर तक छात्राओं की मेजर गेम्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरनगर सीबीएसई में होगी। इनमें बास्केटबाल, हॉकी, हैंडबाल, टेबल टेनिस, फुटबाल, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती और एथलेटिक्स सहित अन्य खेल शामिल हैं।
छात्रों की माइनर गेम्स प्रतियोगिता 16 से 18 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर में आयोजित होगी। इसके अलावा योग, शतरंज, कुराश, ताइक्वांडो और सांस्कृतिक कार्यक्रम 20 से 23 अक्तूबर तक जीयूएसएसएस भराड़ी (सज्याओपिपलू) में होंगे।
विज्ञापन

जिला खेल प्रभारी श्याम नायक ने बताया कि सभी स्कूलों के मुखिया को संशोधित शेड्यूल की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि संशोधित शेड्यूल के अनुसार ही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed