फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Resolution to make Dharampur drug free

Mandi News: धर्मपुर को नशामुक्त करने का संकल्प

Sat, 08 Mar 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Resolution to make Dharampur drug free
धर्मपुर (मंडी)। मंडी साक्षरता एवं हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति ने शनिवार को राजकीय कॉलेज धर्मपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया। शहर में नशे के खिलाफ रैली निकाली। धर्मपुर को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक धर्मपुर संजीव सूद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

समिति की सचिव सुनीता विष्ट ने कहा कि इस बार साक्षरता, ज्ञान विज्ञान और नशा मुक्ति अभियान समिति ने महिला दिवस को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। नशे को रोकने में माताओं, बहनों और बेटियों को महिला दिवस पर संकल्प लेना होगा कि वे नशे के खिलाफ गांव गांव में मोर्चा संभालेंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक संजीव सूद ने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार नशे की रोकथाम के लिए काम कर रहा है लेकिन बिना समुदाय की भागीदारी और जागरूकता से इसमें सफलता नहीं मिल सकती। साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक भूपेंद्र सिंह ने नशे के खिलाफ संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान समिति के खंड अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंदर भूप्पी ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों की तरफ जोड़ने का आह्वान किया। आज का युवा मोबाइल फोन में ही डूबा रहता है। समाज, गांव और परिवार से कटता जा रहा है। कहा कि 18 अप्रैल को युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मैराथन आयोजित की जाएगी।

मेडिकल अधिकारी मढ़ी सुशांत शर्मा ने नशे से स्वस्थ पर पड़ने वाले कुप्रभावों की जानकारी दी। एडवोकेट सुरेश शर्मा ने कानून और नशे के बारे में जानकारी प्रदान की। बैठक में निर्णय लिया कि आने वाले समय में धर्मपुर उपमंडल के संधोल, टिहरा, मंडप, सज्जाओ क्षेत्रों में भी जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार निचले स्तर तक नशा मुक्ति अभियान समितियों का गठन किया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल, काॅलेज, आईटीआई और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed