{"_id":"610047978ebc3e586c0af02f","slug":"removed-dirty-sheets-from-the-bed-shells-were-used-to-create-social-distance-in-jogindernagar-hospital-mandi-news-sml3783658123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड से गंदी चादरें हटाईं, सामाजिक दूरी बनाने के लिए लगाए गए गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड से गंदी चादरें हटाईं, सामाजिक दूरी बनाने के लिए लगाए गए गोले
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर नागरिक अस्पताल में फर्श पर लगाए गोलों में खड़े हो कर सामाजिक नियमों का पालन करते हुए
- फोटो : Mandi
इंपैक्ट
....
बेड से गंदी चादरें हटाईं, सामाजिक
दूरी बनाने के लिए लगाए गए गोले
जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में दुरुस्त होने लगी व्यवस्था, सीसीयू वार्ड से हटाया कबाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में अव्यवस्थाओं की परत हटने लगी है। रोगी वार्डों में बेड पर बिछी गंदी चादरों को हटा दिया गया है। अस्पताल में सामाजिक दूरी के लिए अब गोले लगा दिए गए हैं। अब गोलों में ही मरीजों और तीमारदारों को खड़ा होना पड़ेगा। अस्पताल के सीसीयू वार्ड में रखे कबाड़ को भी हटा दिया गया है।
अस्पताल में अव्यवस्थाओं की पोल अमर उजाला ने खोली। इसके बाद एसडीएम ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें भी खामियां मिली थीं। एसडीएम मेजर विशाल शर्मा ने अव्यवस्थाओं पर अस्पताल प्रशासन से जवाब तलब कर व्यवस्था में सुधार लाने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया है। मंगलवार की सभी ओपीडी, पर्ची काउंटर और डिस्पेंसरी के बाहर एक-एक मीटर की दूरी पर गोले लगाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया। अस्पताल की मैट्रन राम प्यारी ने बताया कि सभी रोगी वार्डों की व्यवस्थाओं में पहले की तुलना में और अधिक सुधार लाया गया है। एसडीएम मेजर डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। अब कार्य शुरू हो गया है।
...
अस्पताल के सभी रोगी वार्डों के बेड में साफ सुथरी नई चादरों को बिछाया गया है। ओपीडी, डिस्पेंसरी और पर्ची काउंटर के बाहर एक-एक मीटर की दूरी पर गोले लगाए गए हैं। वार्डों से अतिरिक्त सामान भी उठाया गया है।
विज्ञापन
रोशन लाल कौंडल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी जोगिंद्रनगर
000