फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Remove garbage in Ramlila Maidan jogindernagar

रामलीला मैदान में लगे कूड़े-कचरे के ढेर हटाए

Thu, 30 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Remove garbage in Ramlila Maidan jogindernagar
जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में फैली गंदगी और मलबे के ढेर को हटाते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में खुले में कूड़ा-कचरा फैलाने वाले 12 लोगों के नाम चिह्नित कर लिए गए हैं। इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। रामलीला मैदान में करीब दो सप्ताह से लगे मलबे और गंदगी के ढेर को भी एसडीएम की सख्ती के बाद सफाई कर्मचारियों ने उठा लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को सफाई निरीक्षक रविकांत की मौजूदगी में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मलबे और कचरे के ढेरों को वाहनों में भरकर ठिकाने लगाया। एसडीएम ने सार्वजनिक स्थान पर फैली गंदगी को 24 घंटे में हटाने के सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे। मलबे और गंदगी के ढेर का यह मामला वीरवार के अंक में प्रकाशित किया गया था। प्रशासन की कार्रवाई का शहरवासियों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

नप जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष ममता कपूर ने कहा है कि वार्डवासियों के लिए सालाना 25 लाख की डोर टू डोर गारबेज योजना सभी वार्डों में संचालित की गई है। कहा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़ेदान में एकत्रित कर सफाई कर्मियों के हवाले करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खुले में गंदगी न फैलाने की अपील भी शहरवासियों से की है। एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि खुले में गंदगी फैलाने वाले 12 उपभोक्ताओं के नाम चिह्नित कर लिए हैं और नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। रामलीला मैदान में मलबे और गंदगी के ढेर को 24 घंटे के भीतर हटाने के आदेशों की पालना हुई है। निकट भविष्य में ऐसी लापरवाही हुई तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed