{"_id":"666d80e114f2b465e40b14dd","slug":"remove-encroachments-from-rivers-and-drains-get-clogged-drains-and-hanging-wires-repaired-mandi-news-c-90-1-mrt1064-128772-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नदी-नालों से हटाएं अतिक्रमण, बंद नालियों और लटक रहे तारों को ठीक करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नदी-नालों से हटाएं अतिक्रमण, बंद नालियों और लटक रहे तारों को ठीक करवाएं
विज्ञापन
नगर निगम के महापौर को सेवानिवृत्त अधिकारियों ने दिए सुझाव, नालों का चैनलाइजेशन करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पिछली बरसात की तरह इस बार लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़ें, इसके लिए बनाई गई सेवानिवृत्त अधिकारियों की आपदा प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएंगे। शनिवार को महापौर वीरेंद्र भट्ट ने इसकी पहले अपने वार्ड पुरानी मंडी से की और समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए।
आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि नदी और नालों के पास अतिक्रमण को रोका जाए और पर्यावरण को संरक्षित किया जाए। नालों और नालियों की बरसात से पहले सफाई करवाई जाए। बहुत से नालों और नालियों में जलशक्ति विभाग के पाइप होने की वजह से वे अवरुद्ध हो जाती हैं, ऐसे में इन्हें तुरंत हटाया जाए। वार्ड में स्ट्रेचर, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की जाए। नालों का चैनलाइजेशन भी जरूरी है।
वार्ड स्तर पर युवाओं को आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभागों की ओर से प्रशिक्षित किया जाए। बेहड़ा नाला में पिछली बार सड़क बनाने के दौरान मलबा फेंकने के कारण भारी नुकसान हुआ था। साथ ही कहा कि एनएचएआई की बंद पडी नालियों को जल्द खुलवाया जाए। बिजली बोर्ड से आग्रह किया कि बरसात से पूर्व शहर में बेतरतीब ढंग से लटक रहे तारों को ठीक किया जाए। इस दौरान सभी सदस्यों ने कहा कि वे एकजुट होकर आपदा से निपटने का प्रयास करेंगे। बैठक में सेवानिवृत्त केसी शर्मा, हेमेंद्र पाल शर्मा, पुष्पराज महाजन, मेहंद्र देव शर्मा, डाॅ. वैभव वैद्यय, शीतला माता मंदिर समाज सेवा के महासचिव और सदस्य चंद्रमणी, उमेश शर्मा, विनोद, अखिल शर्मा, तन्मय शर्मा, मोहित शर्मा, संदीप मंडयाल और नरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
कोट्स
पिछली बरसात में हुई भारी त्रासदी से नगर निगम मंडी को 36 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। बरसात में हई भारी त्रासदी को देखते हुए इस आपदा प्रबंध समिति का गठन किया गया है। सभी पार्षदों को भी वार्ड में आपदा प्रबंध समिति बनाने को कहा गया है। पुरानी मंडी में जल्द सभी लोगों को बुलाकर सभी विभागों के अधिकारियों की ओर से उन्हें आपदा से निपटने को लेकर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। सुझावों पर अमल किया जाएगा।
वीरेंद्र भट्ट, महापौर, नगर निगम मंडी