फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Remembered Maharana Pratap on his birth anniversary

Mandi News: जयंती पर महाराणा प्रताप को याद किया

Sun, 09 Jun 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Remembered Maharana Pratap on his birth anniversary
सुंदरनगर के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूरे परिसर को केसरिया झंडों से किया सुसज्जित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर(मंडी)। राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में सुंदरनगर के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष हवन व रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पूरे परिसर को केसरिया झंडों से सुसज्जित किया गया तथा विशेष हवन एवं पूजा के साथ शस्त्र पूजन भी किया गया। आयोजन के अवसर पर राजपूत समुदाय व सामान्य वर्ग समुदाय के लोगों विशेष कर युवा महिला शक्ति व वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर महाराणा प्रताप के जीवन तथा उनके द्वारा सनातन धर्म को बचाने को लेकर की गई कुर्बानियों को याद किया गया। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के प्रदेशाध्यक्ष केएस जम्वाल ने कहा कि महाराणा प्रताप के सम्मान में असली श्रद्धांजलि वही होगी जब हम अपने सनातन धर्म को बचाने के लिए सभी मिलजुल कर रहें और इस प्रकार के संघर्ष की विकटतम परिस्थितियों का दृढ़ता से मुकाबला कर सकें। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर केसरिया पगड़ियों से सुसज्जित होकर राजपूत समुदाय के प्रबुद्ध जनों ने शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का जयघोष करते हुए तथा उनकी शौर्य गाथाओं के गीतों के साथ शहर की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed