फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Religious rituals started in the Shiva temples of Jogindernagar, Shiva devotees took out Kalash Yatra in the city

Mandi News: जोगिंद्रनगर के शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू, शिवभक्तों ने शहर में निकाली कलश यात्रा

Thu, 17 Jul 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Religious rituals started in the Shiva temples of Jogindernagar, Shiva devotees took out Kalash Yatra in the city
सावन माह के उपलक्ष्य पर शहर में कलश यात्रा निकालते शिवभक्तों के साथ आचार्य अतुल कृष्ण दास। स्त्
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सावन माह पर जोगिंद्रनगर के शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। शहर के सनातन धर्म सभा मंदिर में विशेष शिव महापुराण कथा को वहीं लडभड़ोल क्षेत्र के कुड व त्रिवेणी महादेव में शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयघोष लगाकर शिव की अराधना शुरू की है। मुख्य बाजार से साई मार्केट स्थित शिव मंदिर तक कलश यात्रा भी महिलाओं ने निकाली। सनातन धर्म सभा मंदिर में महाशिव पुराण कथा के पहले दिन कथा व्यास अतुल कृष्ण दास ने कहा कि आज श्रीमद्भागवत श्री शिव पुराण जी का महात्म है। इसके श्रवण से पापी से पापी व्यक्ति क्यों न हो, भगवान शिव की कृपा से सब की मुक्ति हो जाती है। सावन माह में श्री शिव महापुराण की कथा का श्रवण विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों में शिव पुराण में लिखा है कि जो व्यक्ति शिवालय में में बैठकर शिव पुराण की कथा सुनता है, पढ़ता है या उसके श्लोक का पाठ करता है तो गायत्री पुरुष चरण का फल उसे प्राप्त होता है। इस अवसर पर कथा आयोजक व मुख्य यजमान शीला पूंछी, मंदिर कमेटी के प्रधान जुगल किशोर गुप्ता, मंदिर के पंडित नवीन कुमार, संतोष सोनी, कृष्ण शर्मा, ओमानंद शर्मा, पंडित राकेश व अन्य शिवभक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर शिव की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed