फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Relief: No jump in prices of brass and bronze utensils, business to shine on Dhanteras

राहत : पीतल, कांसे के बर्तनों के दामों में नहीं उछाल, धनतेरस पर चमकेगा कारोबार

Thu, 16 Oct 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Oct 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
Relief: No jump in prices of brass and bronze utensils, business to shine on Dhanteras
जोगिंद्रनगर (मंडी)। धनतेरस पर इस बार पीतल व कांसे के बर्तनों पर महंगाई की मार ग्राहकों पर बोझ नहीं बनेगी। पिछले साल की भांति इस साल भी पीतल व कांसे के बर्तनों के दामों में उछाल नहीं आया है। जीएसटी की दरों में आए बदलाव के बाद बर्तनों की दुकानों में 650 से 800 रुपये तक पीतल के बर्तन ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। कांसा 1400 से 1700 रुपये प्रति किलो निर्धारित है।
विज्ञापन

स्टील के बर्तनों की बात करें तो इसके दाम भी 300 से 500 रुपये प्रति किलो निर्धारित किए गए हैं। एल्युमिनियम के बर्तनों के दाम भी पूर्व साल की भांति करीब 400 रुपये तक सीमित हैं। ऐसे में धनतेरस की तैयारियों के साथ बर्तनों की दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन

बर्तन विक्रेता कृष्ण कुमार, प्रमोध, विष्णु शर्मा ने बताया कि पीतल व कांसे के बर्तनों में इस साल दामों में उछाल नहीं आया है। 18 अक्तूबर को धनतेरस के त्योहार पर ग्राहकों को लाभान्वित करने के लिए मुख्य दुकानों में उपहार भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा बाजार भी ग्राहकों से गुलजार
धनतेरस त्योहार को लेकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को लेकर सराफा बाजार भी गुलजार है। आकर्षक गहनों की खरीदारी को लेकर मंदिर रोड, मुख्य बाजार में स्वर्णकारों की दुकानों में विशेष सजावट की गई है। हीरे के आभूषणों में छूट के साथ ग्राहकों के लिए उपहार भी स्वर्णकारों ने तैयार कर रखे हैं। स्वर्णकार विजय सोनी, हरीश कुमार ने बताया कि धनतेरस पर्व पर ग्राहकों को लाभान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed