फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Relief for passengers, two mobile medical vans deployed between Pandoh-Aut

Mandi News: यात्रियों के लिए राहत, पंडोह-औट के बीच दो मोबाइल मेडिकल वैन तैनात

Thu, 21 Aug 2025 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Aug 2025 07:54 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers, two mobile medical vans deployed between Pandoh-Aut
किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह और औट के मध्य मोबाइल चिकित्सा वैन मेंं यात्री का स्वा
नगवाईं (मंडी)। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह और औट के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए दो मोबाइल चिकित्सा वैन तैनात की गई हैं। प्रत्येक वैन में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और लैब अटेंडेंट की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा औट में भी एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट को अस्थायी रूप से तैनात किया गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। औट स्थित बचत भवन, हणोगी टनल के समीप और बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। यहां यात्रियों को निशुल्क भोजन, पानी और ठहरने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही प्रशासन ने वाहनों के माध्यम से थलौट, औट, हनोगी और पंडोह के बीच फंसे लोगों तक भी भोजन-पानी पहुंचाने का इंतजाम किया है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि वर्तमान में 4 मील, 9 मील, रोपवे कैंची मोड़, मून होटल, डयोड़, जोगनी मोड़ और खोती नाला सहित कई स्थानों पर भूस्खलन, फ्लाईओवर को क्षति और भूमि धंसने के कारण यातायात केवल सिंगल लेन पर चल रहा है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर रहकर यातायात नियंत्रित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडी-कुल्लू हाईवे पर पर्यटन विभाग से पंजीकृत सभी होटल और रेस्तरां संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फंसे पर्यटकों और यात्रियों को शौचालय सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाएं। साथ ही ठहरने और भोजन के लिए केवल उचित दरें ही वसूली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed