फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Relatives took the patients out on stretchers and wheelchairs

Mandi News: मरीजों को स्ट्रेचर, व्हीलचेयर पर बाहर ले गए परिजन

Wed, 10 Sep 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Relatives took the patients out on stretchers and wheelchairs
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बम रखने की सूचना के बाद पुलिस कर्मचारियों से जानकारी लेती महिलाएं। संवा
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मंगलवार सुबह परिसर में बम होने की खबर फैलने के बाद अफरातफरी मच गई। मरीजों समेत तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते अस्पताल के द्वारों पर भीड़ जमा हो गई। अचानक फैली अफवाह से इमरजेंसी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर तक प्रभावित हुए। भर्ती मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर बाहर लाया गया। ऑपरेशन की तैयारी में जुटे नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर भी बाहर निकल गए।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड के बाहर व्हीलचेयर पर बैठी पार्वती देवी ने बताया कि उनका घुटने का ऑपरेशन होना था, लेकिन अफरातफरी के चलते उन्हें रिश्तेदार बाहर ले आए। गोहर से आए परम देव को स्ट्रेचर सहित उनके परिजन बाहर ले गए। दर्जनों मरीज अस्पताल के द्वारों पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर नजर आए। एक-दूसरे की बातें सुनकर सभी गेट की तरफ जाते रहे। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुए मरीज भी वहां से भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस प्रशासन पहुंचा तो माहौल थोड़ा शांत हुआ।
विज्ञापन

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने अपनी टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया और सभी गेटों पर पुलिस जवान तैनात कर दिए। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी भी घटनास्थल पर डटी रहीं। पुलिस ने तुरंत परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर राहत की सांस ली। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि घबराने जैसे कोई स्थिति नहीं है। सभी शांतिपूर्ण तरीके से आएं और उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
परिसर में मौजूद थे एक हजार से अधिक लोग
मंगलवार सुबह परिसर में करीब एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे। इसी बीच ई-मेल से धमकी का मामला उजागर होने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी की सेवाओं को जारी रखा गया और लोगों को पुलिस की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। ओपीडी में चेकअप करवाने आए लोगों को दिनभर के इंतजार के बाद शाम को बेरंग लौटना पड़ा।

...
जांच पड़ताल के बाद मिलेगा प्रवेश, पांच जगह तैनात रहेगी पुलिस
बुधवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश मिलेगा। पांच जगहों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। यह छानबीन के बाद प्रवेश देंगे। कुछ भी संदिग्ध न मिलने के बावजूद एहतियातन यह कदम उठाया गया है। अस्पताल के एमएस डॉ. रजनीश ने बताया कि घबराने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन एहतियातन कदम उठाना जरूरी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed