{"_id":"66f099090377518c7e0fd454","slug":"registration-of-migrants-started-in-sundernagar-documents-of-106-found-correct-mandi-news-c-90-1-mrt1064-136320-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में प्रवासियों का पंजीकरण शुरू, 106 के दस्तावेज पाए गए सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में प्रवासियों का पंजीकरण शुरू, 106 के दस्तावेज पाए गए सही
Mon, 23 Sep 2024 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में रहने वाले प्रवासियों का पंजीकरण रविवार को बीएसएल कॉलोनी और धनोटू पुलिस थाना द्वारा आयोजित विशेष शिविर में शुरू किया गया। इस शिविर में कुल 106 प्रवासियों के दस्तावेज सही पाए गए और उनका पंजीकरण किया गया।
हालांकि, अधिकांश प्रवासी अपने साथ आवश्यक शपथ पत्र लेकर नहीं पहुंचे थे, जिसके कारण पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके पंजीकरण पत्र को सत्यापित नहीं किया। भोजपुर वार्ड के पार्षद नरेश वर्मा ने बताया कि कुछ प्रवासी अपने मकान मालिक का शपथ पत्र नहीं लाए थे, जिससे उनके दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया गया। ऐसे लोगों को मकान मालिक का शपथ पत्र साथ लाने के लिए कहा गया है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि विभाग के निर्देश पर सुंदरनगर उपमंडल के तीन थानों में रविवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें सुंदरनगर थाना के तहत 40, बीएसएल थाना में 51, और धनोटू थाना में 15 प्रवासियों का पंजीकरण हुआ। उन्होंने बताया कि सभी प्रवासियों को औपचारिकताएं पूरी कर संबंधित थाना में जाकर पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।