{"_id":"695826cdf35cf896e706d9ce","slug":"registration-of-farmers-will-be-free-at-lokmitra-kendra-the-government-will-pay-the-fees-mandi-news-c-95-1-ssml1008-213983-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोकमित्र केंद्र में किसानों का निशुल्क होगा पंजीकरण, सरकार देगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोकमित्र केंद्र में किसानों का निशुल्क होगा पंजीकरण, सरकार देगी फीस
Sat, 03 Jan 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीकरण करने पर किसानों को एक विशेष पहचान नंबर मिलेगा और आने वाले समय में कृषि से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास यह विशेष पहचान नंबर होगा।
उन्होंने कहा कि किसान अपना पंजीकरण किसी भी नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। यह पंजीकरण सभी लोकमित्र केंद्र में निशुल्क कराया जा सकता है। सरकार द्वारा प्रत्येक सफल पंजीकरण के लिए लोकमित्र केंद्र को 12 रुपये दिए जा रहे हैं। इसलिए सभी किसान इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाएं। इसके अतिरिक्त किसान अपने मोबाइल फोन से भी एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए किसान अपना आधार कार्ड, आधार से जुड़ा फोन तथा अपनी जमीन के किसी भी भाग का जमाबंदी ततीमा या अपना कोई भी खसरा नंबर लेकर लोकमित्र केंद्र में जाएं और पंजीकरण करवाएं। जब एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान की जमीन के किसी भी एक भाग का खसरा नंबर भरा जाएगा तो उस किसान के नाम की अन्य सभी जगह की जमीन का विवरण पोर्टल में खुद ही लिंक हो जाएगा। इसलिए जमीन के सभी भागों के जामबंदीद ततीमा ले जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जिला के राजस्व विभाग के ग्रामीण स्तर के अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों के पास उनकी जमीन का खाता खतौनी नंबर नहीं है, उन्हें उनकी जमीन का खाता खतौनी नंबर उपलब्ध करवाएं तथा पोर्टल में एंट्री होने के उपरांत पोर्टल में इसे मंजूरी भी दें। इसके साथ ही लोकमित्र केंद्र के मालिक जल्द किसानों की एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीकरण के कार्य को पूरा करें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसानों को इस संबंध में कोई भी समस्या हो तो कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।