Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Register by the 30th to showcase your skills in 'Khelo Himachal'

Mandi News: खेलो हिमाचल में दम दिखाने के लिए 30 तक करें पंजीकरण

Tue, 17 Nov 2026 06:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
Register by the 30th to showcase your skills in 'Khelo Himachal'
सरकाघाट (मंडी)। नशों से दूर रखने के लिए ''खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त'' अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ी आठ खेलों में भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


सरकाघाट के एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने सोमवार को आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। एसडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इन प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी और बैडमिंटन शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। खेलो हिमाचल पोर्टल पर पंजीकरण निशुल्क होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों औक टीमों को नकद पुरस्कार मिलेंगे। बैठक में डीएसपी संजीव गौतम, तहसीलदार मनीष कुमार सहित नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed