फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Red Cross fair will be held on 19th at Khayod fair ground

Mandi News: खयोड़ मेला मैदान में 19 को होगा रेडक्रॉस मेला

Thu, 07 Nov 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Nov 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Red Cross fair will be held on 19th at Khayod fair ground
गोहर (मंडी)। उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेला की तैयारियों को लेकर एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि मेला 19 नवंबर को खयोड़ मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




‘नशा मुक्त गोहर-स्वस्थ गोहर’ थीम पर आधारित इस मेले में विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मेले के दौरान स्कूलों में वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयं सहायता समूहों में रस्साकशी, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता लाने के लिए सेमिनार और रैलियों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन




एसडीएम ने कहा कि मेले में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आपदा प्रबंधन व अग्निशमन विभाग द्वारा बचाव और राहत कार्यों पर जागरूकता फैलाई जाएगी, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार संतराम, खंड विकास अधिकारी बशीर खान, थाना प्रभारी लालचंद ठाकुर, उद्यान विकास अधिकारी रितु शर्मा, बाल परियोजना अधिकारी बीएल चौहान और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed