{"_id":"6729f0a37e21d635530e6f60","slug":"red-cross-fair-on-14th-in-sarkaghat-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139431-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट में 14 को रेडक्रॉस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट में 14 को रेडक्रॉस मेला
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी मंडी के सहयोग से 14 नवंबर को सरकाघाट में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी के संबंध में एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में सरकाघाट में बैठक हुई। इसमें सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।
एसडीएम स्वाति डोगरा ने कहा कि मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) विद्यालय सरकाघाट के मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
मेले की थीम नशा मुक्त मंडी-स्वस्थ मंडी, नशा मुक्त सरकाघाट-स्वस्थ सरकाघाट रखी गई है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विभाग और स्वयं सहायता समूह प्रदर्शनी और स्टाॅल लगाएंगे। बैठक में तहसीलदार सरकाघाट मुनीश कुमार, तहसीलदार बलद्वाड़ा प्रवीण शर्मा, एसएचओ रजनीश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद