फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Recruitment for 100 security guard and supervisor positions

Mandi News: 100 सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर होगी भर्ती

Fri, 10 Jul 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for 100 security guard and supervisor positions
10वीं पास पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, 18 से 24 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
विज्ञापन

13 से 17 जुलाई तक उप रोजगार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड (आरटीए) हमीरपुर ने सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच, न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 8 घंटे की ड्यूटी पर 18,000 रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी पर 24,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न परियोजनाओं, फैक्ट्रियों, मॉल, शोरूम और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नियुक्त करेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण पत्र और पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। साक्षात्कार 13 जुलाई को सरकाघाट, 14 जुलाई को नेरचौक (बल्ह), 15 जुलाई को पधर, 16 जुलाई को गोहर तथा 17 जुलाई को करसोग स्थित उप रोजगार कार्यालयों में सुबह 10:30 बजे आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed