फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ratwan Light House won the DPL title

Mandi News: रतवान लाइट हाउस ने जीता डीपीएल का खिताब

Mon, 23 Feb 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ratwan Light House won the DPL title
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता डीपीएल सीजन-13 का खिताब रतवान लाइट हाउस ने अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रतवान लाइट हाउस ने विजय वारियर्स को 36 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए रतवान लाइट हाउस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय वारियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 149 रन ही बना सकी और रतवान लाइट हाउस ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कुशल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में निरंतर बेहतरीन खेल दिखाने पर गौरव को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रदान किया गया। रवि को बेस्ट बैट्समैन और कुशल को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में एचपीसीए मंडी के अध्यक्ष अजय राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। डीपीएल प्रबंधन समिति की ओर से मुख्यातिथि को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम रतवान लाइट हाउस को 41 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की। उपविजेता विजय वारियर्स को भूपेंद्र मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब सुंदरनगर के चेयरमैन एसके मेहता ने अपने बेटे की स्मृति में 31 हजार रुपये की राशि भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed