{"_id":"67e94e7a755e9ab9b30b63f4","slug":"randomly-parked-vehicles-become-a-cause-of-trouble-in-nalsar-mandi-news-c-90-1-mnd1001-151981-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नलसर में बेतरतीब पार्क वाहन बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नलसर में बेतरतीब पार्क वाहन बने परेशानी का सबब
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों का कारोबार हो रहा प्रभावित, पार्किंग स्थल चिह्नित करने की मांग
..................
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। नलसर चौक पर बेतरतीब पार्क वाहन दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। सड़क किनारे दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण राहगीरों सहित दुकानदारों के पास आने वाले ग्राहकों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों की ओर से वाहन मालिकों को समझाया गया लेकिन वे समझ नहीं रहे हैं। कुछ एक वाहन मालिक तो ऐसे हैं कि वे सुबह ही वाहन दुकानों के बाहर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर जाते हैं।
स्थानीय दुकानदार विनोद, संजय, योगेश, ललित आदि का कहना है कि ऐसी स्थिति में उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। वाहन खड़ा करने वालों को अगर वाहन खड़ा न करने के लिए कहा जाता है तो वे तैश में आकर बहसबाजी पर उतारू हो जाते हैं। उधर, व्यापार मंडल नलसर के प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ती इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से नलसर चौक पर पार्किंग, बस स्टॉप और स्पीड ब्रेकर चिह्नित करने का आग्रह किया है। प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए व्यापार मंडल नलसर ने आग्रह किया है। जल्द ही नलसर क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण कर पार्किंग, बस स्टॉप और स्पीड ब्रेकर के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे।