फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Raksha Bandhan will be free from the 'Bhadra' period; the Rakhi can be tied throughout the day.

Mandi News: भद्रा मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, दिनभर बांध सकेंगी राखी

Wed, 26 Aug 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan will be free from the 'Bhadra' period; the Rakhi can be tied throughout the day.
भारत में नहीं दिखेगा चंद्रग्रहण, समय की नहीं रहेगी कोई बाध्यता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर चल रहे असमंजस के बीच ज्योतिषाचार्यों ने स्पष्ट किया है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में बहनें दिनभर किसी भी शुभ समय पर भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।
मंडी शहर के सैण मोहल्ला निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शर्मा के अनुसार 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं होने के कारण राखी बांधने के लिए किसी विशेष समय की बाध्यता नहीं रहेगी। बहनें अपनी सुविधा के अनुसार दिनभर भाई को रक्षासूत्र बांध सकती हैं।
विज्ञापन

इसी दिन सुबह 8:04 से 11:22 बजे तक चंद्रग्रहण का योग बन रहा है लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका भारत में धार्मिक या ज्योतिषीय दृष्टि से कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा। उन्होंने लोगों से ग्रहण को लेकर किसी तरह की भ्रांति में न रहने और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों के लिए एचआरटीसी बसों में निशुल्क सफर
रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से बहनों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी गई है। इससे बहनों को मायके या भाई के घर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। त्योहार के चलते बस अड्डों और बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। वहीं, राखी और मिठाइयों की खरीदारी को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed