{"_id":"6617dbf6c18096570c00a19f","slug":"rakhi-gautam-made-the-audience-dance-on-the-songs-teri-patli-kamariya-ud-ja-kale-kava-mandi-news-c-90-1-ssml1026-123944-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राखी गौतम ने तेरी पतली कमरिया, उड़ जा काले कावा... गीतों पर नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राखी गौतम ने तेरी पतली कमरिया, उड़ जा काले कावा... गीतों पर नचाए दर्शक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के सुकाबाग महासरस्वती मेले में चौथी सांस्कृतिक संध्या में मचाया धमाल
रागिनी और विजय कुमार ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के सुकाबाग में सात दिवसीय महासरस्वती मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में राईजिंग स्टार राखी गौतम की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। राखी ने मंच में आते ही तेरी पतली कमरिया, ले जाए हवाएं, बाहों में चले आओ, सात समुंद्र, पूछो जरा पूछो, उड़ जा काले कावा आदि गाने गाकर दर्शक को झूमने पर मजबूर किया। जोगेंद्रनगर की रागिनी ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गानों में डांस कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। चौथी सांस्कृतिक संध्या में चौहारघाटी के विजय कुमार ने भी हिमाचल की पहाड़ी नाटियों पर दर्शकों को खूब झूमाया। लोक गायक विजय कुमार ने मैं नी भाली शोरी तेरी बांकी आदि गाने गाकर करीब तीस मिनट तक दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन किया। इससे पहले मंडी और कांगड़ा से संबंध रखने वाले गायक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। मेला समिति के अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान विशाल राठौर ने बताया कि चौथी सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के बड़े गायक कलाकारों ने धमाल मचाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।