फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rakesh's martyrdom day celebrated in Seoh school

Mandi News: स्योह स्कूल में मनाया राकेश का बलिदानी दिवस

Mon, 03 Nov 2025 04:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 04:16 PM IST
विज्ञापन
Rakesh's martyrdom day celebrated in Seoh school
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्योह में सोमवार को अपर बैरी निवासी राकेश कुमार का बलिदानी दिवस मनाया गया। बलिदानी राकेश 2007 में सिपाही चालक के पद पर आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उन्होंने देश के विभिन्न भागों में अपनी सेवाएं दीं। 3 नवंबर 2018 को पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में उनकी गाड़ी के सामने अचानक जानवर आने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राकेश अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, बेटा और बूढ़े मां-बाप व दादी को छोड़ गए हैं। उनके बलिदानी दिवस पर परिजनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलिदानी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बलिदानी की पत्नी मधु, ससुर प्रकाश सकलानी, आईटीबीपी सेकेंड बटालियन कुल्लू से सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed