{"_id":"6935676e5d932c550c08ee95","slug":"rajput-sabha-has-prepared-a-blueprint-for-the-upliftment-of-the-society-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178563-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राजपूत सभा ने समाज के उत्थान की बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राजपूत सभा ने समाज के उत्थान की बनाई रूपरेखा
विज्ञापन
राजपूत भवन मंडी में की बैठक, लिए गए कई निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। श्री राजपूत सभा मंडी कार्यकारिणी की बैठक राजपूत भवन जेल रोड मंडी में रविवार को जिला प्रधान डॉ. अमर सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्था की ओर से किए गए सामाजिक, आर्थिक विकास, शिक्षण आदि कार्यों की समीक्षा की गई। आने वाले समय में राजपूत समाज के उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों तथा समानता व मौलिक अधिकारों की रक्षा के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राजपूत सभा मंडी का स्थापना समारोह 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। श्री राजपूत सभा के वर्ष 2026 के कैलेंडर के बारे में भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि यह कैलेंडर सभी राजपूत सदस्यों के घर-घर पहुंचाया जाएगा। संस्था के कार्यों के लिए धन जुटाने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। राजपूत भवन जेल रोड के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 22.6 लाख रुपये अनुमानित राशि को इकट्ठा करने की भी मंजूरी दी गई।
बैठक में कैहनवाल के पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान नारायण सिंह गुलेरिया को जिला मंडी श्री राजपूत सभा का उपप्रधान बनाया गया। नरेश राणा को संस्था का सलाहकार मनोनीत किया गया। बैठक में कामेश्वर जम्वाल, पद्मावती गुलेरिया, मान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
000