{"_id":"6911e7b3b575114a450abf59","slug":"raj-thakur-won-gold-in-badminton-mandi-news-c-90-1-ssml1025-175728-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज ठाकुर ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज ठाकुर ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर खेलते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय मास्टर खेलों में मंडी जिले की टीम का प्रतिनिधित्व कर जोगिंद्रनगर के राज ठाकुर ने 55 आयु वर्ग बैडमिंटन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर से इतिहास रचा है। बैडमिंटन डबल में अपने सहयोगी भूपेंद्र के साथ राज ठाकुर ने सिरमौर की टीम को फाइनल में 21-11 और 21-18 से पराजित कर खिताब हासिल किया।
हमीरपुर जिले में शनिवार-रविवार को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर खेलों में 60 आयु वर्ग बैडमिंटन खेलों में अपने दूसरे सहयोगी खिलाड़ी शेर सिंह के साथ खेलकर ऊना की टीम को फाइनल में हराकर सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। राज ठाकुर ने इससे पहले केरल में संपन्न हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था।
सोमवार को जोगिंद्रनगर पहुंचे खिलाड़ी राज ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय मास्टर खेलों में हिमाचल प्रदेश के लगभग दस जिलों के दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने एथलेटिक खेलों में प्रतिभा दिखाई। उन्होंने मंडी जिला की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में अपने दो सहयोगी खिलाड़ियों भूपेंद्र सिंह और शेर सिंह के साथ स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन
0000