फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Raise your voice against chitta by forming a village defense committee: Sagar

ग्राम रक्षा समिति बनाकर चिट्टा के खिलाफ उठाएं आवाज : सागर

Tue, 06 May 2025 04:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
Raise your voice against chitta by forming a village defense committee: Sagar
भग्यार गांव को एएसपी ने किया दौरा, ग्रामीणों में भरा जोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल के भग्यार गांव में चिट्टे की शिकायत करने के बाद युवक से मारपीट के मामले में मंगलवार को एएसपी सागर चंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित युवक कुलदीप, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की।
एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि कुलदीप के साथ मारपीट करने वाले युवक अजय कुमार के खिलाफ बीएनएस की छह धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि चिट्टा बेचने और फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने चिट्टा बेचने वालों की तुलना जहरीले सांपों से करते हुए कहा कि इनका इलाज जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि गांव स्तर पर एक ग्राम रक्षा समिति गठित की जाए और चिट्टा माफिया के खिलाफ आवाज उठाएं। एएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भग्यार गांव समेत इलाके में चिट्टा माफिया की पूरी सूची पुलिस के पास है और सभी को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी जिले को चिट्टे से मुक्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसमें आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed